महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे स्वामी विवेकानंद-मुख्यमंत्री

 

देहरादून  /  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने स्वामी विवेकानंद के जन्‍म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश में इस वर्ष स्वामी विवेकानंद जन्‍म दिवस युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन तथा संस्कृति के महत्व से दुनिया को अवगत कराया। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।स्वामी विवेकानन्द के 158 वें जन्‍म दिवस पर राजधानी देहरादून में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में राष्ट्रभक्ति कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहेंगे। डा कुमार विश्वास, कविता तिवारी, तेज नारायण शर्मा बेचैन, रमेश मुस्कान एवं राजीव राज काव्यपाठ करेंगे।जिला मुख्यालयों पर भी युवाओं से रोजगार, स्वरोजगार एवं राष्ट्रीय चेतना के संबंध में परिचर्चा आयोजित की जाएगी। परिचर्चा के उपरांत स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पाद मुख्यमंत्री की ओर से युवाओं को प्रतीक चिहन के रूप में वितरित किए जाएंगे।

Sources:Agency News

टिप्पणियाँ

Popular Post