प्रियंका गांधी कुछ ही देर में पहुंचेंगी देहरादून, तीन दिन का रहेगा दौरा; पार्टी नेताओं से भी कर सकती हैं मुलाकात



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को तीन दिन के निजी दौरे के पर देहरादून पहुंच रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी रात्रि विश्राम देहरादून में राजपुर स्थित विश्राम ओल्ड एज होम अंतरा में विश्राम करेंगी। शनिवार वह मसूरी के लिए रवाना होगी।




 


देहरादून /  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को तीन दिन के निजी दौरे के पर देहरादून पहुंच रही है। वे कुछ ही देर में यहां पहुंच जाएंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी रात्रि विश्राम देहरादून में राजपुर स्थित विश्राम ओल्ड एज होम अंतरा में विश्राम करेंगी। शनिवार सुबह वह मसूरी के स्प्रिंग रोड लाइब्रेरी के लिए रवाना होगी। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए रूट व्यवस्था के साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अपने इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी गांधी पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकती है।


प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा : प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा है। इसकी आधिकारिक जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नहीं मिली है। ऐसे में पार्टी स्तर पर उनके स्वागत कार्यक्रम तय नहीं हैं। वैसे भी निजी दौरे पर आ रही प्रियंका गांधी से मिलने की भीड़ लगाना उचित भी नहीं है। आगे क्या कार्यक्रम तह होता है इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।



प्रियंका गांधी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्‍ट्रीय महासचिव हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। देहरादून से उनका नाता रहा है। उनके बेटे रेहान ने देहरादून के प्रसिद्ध स्‍कूल द दून स्कूल से पढ़ाई की है। इस दौरान वह अपने बेटे से मिलने के लिए देहरादून आती रही हैं। 


 


Sources: जेएनएन



टिप्पणियाँ

Popular Post