विदेशी मेहमान परिंदों से गुलजार हुई आसन बैराज झील,साइबेरियन सुर्खाव सहित चार प्रजातियों के पक्षी पहुंचे


आसन बैराज झील अक्तूबर पहले सप्ताह में ही विदेशी परिंदों से गुलजार हो गई है। साइबेरियन पक्षी सुर्खाव सहित चार प्रजातियों के सौ से अधिक परिंदों ने आसन बैराज में डेरा डाल दिया है। आम तौर पर आसन बैराज में विदेशी परिंदों का आगमन अक्तूबर दूसरे पखवाड़े में शुरू होता है। लेकिन इस बार विदेशी परिंदे पहले ही पहुंच गये हैं।


बुधवार को साइबेरियन पक्षी सुर्खाव सहित चार प्रजातियों के पक्षियों के झुंड आसन बैराज झील में एक साथ उतरे।  आसन वैटलैंड में उतरे चार प्रजातियों के रंग बिरंगे पक्षियों में पचास साइबेरियन सुर्खाव, ग्रेलेग का एक जोड़ा, पच्चीस कॉमनकूड और पच्चीस कॉमनकूट आसन बैराज में उतर आये। डीएफओ दीप चंद आर्य, रेंज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद हिंगवान, वन दरोगा प्रीतम सिंह तोमर, पक्षी विशेषज्ञ प्रदीप सक्सैना ने आसन बैराज में विदेशी परिंदों का दूरबीन से देखते रहे। 



वन विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा
विदेशी परिंदों के पहुंचने के साथ ही वन विभाग ने आसन झील और आसन नम भूमि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बुधवार को सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे चकराता वन प्रभाग के डीएफओ दीप चंद आर्य ने बताया कि रात में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। पक्षियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक संसाधन मुहैया कराए गए हैं। 
 Source:Agency News


टिप्पणियाँ

Popular Post