ढाई माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत! दहेज हत्या का आरोप, मामला दर्ज


सोबन सत्ये सिंह नेगी ‘जख्मी’


जखोली/रूद्रप्रयाग। बीते कुछ माह से गढ़वाल भर सहित कुमाऊं के जिलों से नवविवाहित युवतियों की हत्या एवं आत्महत्या के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब जखोली विकासखंड के पाला कुराली गांव से एक नई विवाहिता युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का एक नया मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक महिला ढाई माह की गर्भवती निकली है। जिस पर मृतका के मायके पक्ष वालों नें ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।जनपद रुद्रप्रयाग में नव विवाहिताओं की आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के पालाकुराली गांव का है। जंहा बीते 27 सितम्बर को 22 वर्षीय उषा देवी पत्नी अनुज राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उषा और अनुज सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राणा की शादी बीते लॉकडाउन में जून में ही हुई थी। नवविवाहिता उषा देवी का शव उसके घर के पास पेड़ से झूलता हुआ पाया गया था। वहीं मृतिका के पिता करन सिंह पंवार, बधाणी ताल (पट्टी बांगर) निवासी ने अपनी बेटी की दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। साथी उप जिलाधिकारी कार्यालय में आरोपी पति, सास, ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर उपजिलाधिकारी जखोली गए राजस्व पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं।


आपको बता दें कि, बीते 26 सितम्बर को मृतिका उषा देवी की मां भी उषा के ससुराल में थी। 27 सितम्बर की सुबह को उषा की मां अपने घर बधाणी ताल वापस आई और उसके बाद करीब 8 बजे उषा की अपने पिता के साथ भी बात हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में उषा की मौत की सूचना उषा के पति अनुज राणा द्वारा उषा के पिता करन सिंह पंवार को दी जाती है। मृतिका के पिता लैंसडौन में काम करते थे और उनके वहां पहुंचने के बाद शव को पेड से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रप्रयाग ले जाया गया, जंहा पता चला कि उषा के पेट में ढाई महीने की बच्चा भी था और गला घुटने का मामला सामने आया।


मृतिका के पिता ने एसडीएम जखोली को उषा के पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या और दहेज के मामले में तहरीर दी है। उनका कहना है कि, इससे पहले भी ससुराल पक्ष की तरफ से उनकी बेटी को प्रताडित किया गया था। एसडीएम जखोली का कहना है कि, पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मृतिका के पति अनुज सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राणा, ससुर रघुवीर सिंह राणा पुत्र दयाल सिंह और सास बुध्दा देवी पत्नी रघुवीर सिंह राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नायब तहसीलदार जखोली राजस्व उपनिरीक्षक को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।


सूचना मिली है कि, मृतका का पति अनुज राणा होटल लाइन में नौकरी करता है और लॉकडाउन में शादी करने के बाद से घर पर ही था और दोनों में आए दिन नोक-झोंक होती रहती थी।


Source :Parvatjan


 


 


टिप्पणियाँ