गुम हो गई जिम कॉर्बेट पार्क से सबसे सुंदर पक्षी ‘हॉर्न बिल’











जिम पार्क की सबसे सुंदर पक्षी हॉर्न बिल कई महीनों से नजर नहीं आ रही है। अब तक यह नदी और नालों में मछलियों का शिकार करते दिखती थी। मगर लंबे समय से दीदार न होने से जानकार भी चिंतित हैं। अंदेशा है कि लॉकडाउन के बाद जंगल में मानव दखल से पक्षी ने दूरी बना ली है। कॉर्बेट में पक्षियों की 650 से अधिक प्रजातियां हैं। मगर ग्रेट हॉर्न बिल सबसे सुंदर हैं। सैलानी बाघ न दिखने पर हॉर्न बिल देखना पसंद करते हैं। 


कोसी और रामगंगा नदी के आसपास रहती है 
हार्न बिल रामनगर में कोसी और रामगंगा नदी में नजर आती थी। यहां शिकार के लिए मछलियां काफी संख्या में मिल जाने के चलते इनके झुंड यहां मंडराया करते थे। मगर लंबे समय से इनके नहीं दिखना गंभीर मामला है। इनके न होने की वजह पर शोध होगा।


हार्न बिल तराई में दिखती है। इस बार क्यों नहीं दिख रही है, यह चिंता की बात है। कॉर्बेट में सबसे पसंदीदा पक्षी है। लोग बाघ न दिखने पर हॉर्न बिल पक्षी देखना पसंद करते है। 
राहुल, डायरेक्टर कॉर्बेट।


हॉर्न बिल पक्षी बेहद सुंदर होती हैं। हॉर्न बिल पक्षी का नहीं दिखना बेहद गंभीर विषय है। यह जंगल में बढ़ रहे मानव दखल का नतीजा हो सकता है। 
दीप रजवार, पक्षी विशेषज्ञ 


 













Source:Hindustan samachar




टिप्पणियाँ