गजब: कांग्रेस सरकार की स्वीकृत योजनाओं का भाजपा ने किया दुबारा शिलान्यास


रिपोर्ट- मनोज नौडियाल


कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद दोबारा फिर से उन्हीं विकास कार्यो का शिलान्यास किये जाने पर क्षेत्रीय विधायक पर जनता के धन की बर्बादी करने एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लगाया। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी आज एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल वर्ष 2016-17 में उनके अथक प्रयास से खूनीबड़ में लगभग आठ बीघा भूमि स्वीकृत करवा दी गयी थी, जिसके लिए बकायदा दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाते हुए तत्कालीन दुग्ध मंत्री हरीश दुर्गापाल के द्वारा भूमि पूजन करवाकर निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया था।


 


लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उक्त निर्माण कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिससे दो करोड़ की धनराशि को उपयोग नहीं हो पाया। जिससे दुग्ध पालकों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि, वर्तमान में क्षेत्रीय विधायक के द्वारा कोटद्वार विधानसभा में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत कार्यो का ही दोबारा शिलान्यास करवाकर जनता में वाहवाही लूटी जा रही है। क्षेत्रीय विधायक बताये कि उनके कार्यकाल में किन विकास कार्यो की स्वीकृति मिली है।


 


नेगी ने क्षेत्रीय विधायक पर विकास में रोड़े अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, क्षेत्रीय विधायक की लापरवाही एवं उपेक्षा के चलते वर्तमान में कण्वाश्रम को समग्र विकास, लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग, केन्द्रीय विद्यालय, कालागढ मोटर मार्ग, टाइगर सफारी, मोटर नगर बस अड्डा, ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि सहित महत्वपूर्ण विकास योजनाऐं ठप पड़ी हुई है। वर्तमान मे नगर निगम के लिए पेयजल एवं सीवर के लिए लगभग डेढ करोड की योजना बनायी गयी थी, जिसको एडीबी के द्वारा संचालित होना था, लेकिन क्षेत्रीय विधायक के द्वारा जबरदस्ती रोड़ा अटकाया गया है। साथ ही वर्तमान में सड़कों एवं नहरो, गूलों की हालत भी ठीक नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय विधायक को जनता की कोई परवाह नहीं है।


Source :Bright post news 


 


 


टिप्पणियाँ