दून नगर निगम में अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, आज बंद रहेगा निगम कार्यालय!


देहरादून / देहरादून नगर निगम के कार्यालय में पखवाड़े भर में कोरोना वायरस का दूसरा मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि नगर निगम के एक una को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद नगर निगम को आज बंद करने की तैयारी चल रही है। वहीं नगर निगम में सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया जाएगा। नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने यू एन ए के पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए कहा कि अधिकारी के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। डॉ कैलाश जोशी ने बताया कि una के डायरेक्ट संपर्क में आये लोगों की सूची तैयार की जा रही है।


बताया गया कि बीती 15 अगस्त को भी यह अधिकारी झंडारोहण के दौरान मौजूद रहे थे। सूत्रों का कहना है कि una हाल ही में कुमाऊ की तरफ गए थे। माना जा रहा है कि वह वहीं से संक्रमित हो कर आए हैं। उधर एक अधिकारी के आने की सूचना से नगर निगम के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि एक सुपरवाइजर भी पिछले दिनों पॉजिटिव आया था जिसके बाद कार्यालय को बंद करा दिया गया था। अब नया मामला आने के बाद अफसरों में भी बेचैनी देखने को मिल रही है।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post