भाजपा विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन, बीजेपी में शोक की लहर


लखनऊ / भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। बीती रात रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए। यहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। 


आपको बता दें सिविल अस्पताल मे उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। 


जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जन्मेजय सिंह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जन्मेजय सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के सुख-दुख के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से देवरिया जनपद व प्रदेश की राजनीति के साथ ही हमारी व्यक्तिगत क्षति भी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति दे ।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ