एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष कोरोना कानूनों का नही बल्कि रोज जुर्माना भुगत रही जनता का उड़ा रहे हैं मजाक


सवाल कोरोना कानूनों का लगातार उल्लंघन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर नहीं, सवाल व्यवस्था पर है।


उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत लगातार कोविड-19 कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी कई बार अलग-अलग जिलों में मुकदमा दर्ज करने की बात कह चुकी है, लेकिन तमाम उठते सवाल और विवाद के बावजूद बंशीधर भगत कोरोना कानूनों को मानने के लिए तैयार नहीं है तो सवाल बंशीधर भगत पर नहीं बल्कि पूरी उत्तराखंड की व्यवस्था पर है।गुरुवार को एक फिल्म शूटिंग के मुहूर्त के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बंशीधर भगत हल्द्वानी मेयर जोगिंदर सिंह तथा अन्य भाजपा नेताओं के साथ बिना मास्क के, बिना सोशल डिस्टेंसिंग के कोविड-19 का मजाक उड़ाते हुए नजर आए। उनके खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने पुलिस को तहरीर भी दी लेकिन बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कानून उल्लंघन से कहीं बड़ी है।



Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post