उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश होने की संभावना…


देहरादून: कई दिनों से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसी बीच उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 12 से 14 जून के बीच बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार से कुमाऊं मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। साथ ही कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। वहीं गढ़वाल के कुछ इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है।


 


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में प्री मानसून अच्छी बारिश होने का अनुमान है। कुमाऊं के साथ गढ़वाल मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य में 21 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है।


टिप्पणियाँ

Popular Post