EXCLUSIVE: कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 1637, अब तक स्वस्थ हुए 837


देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के 75 नए मामले सामने आए है। जिनके मिलने से ही अब उत्तराखंड में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1637 हो गया है। जबकि अभी तक 837 मरीज ठीक स्वस्थ हो कर घर लौट चुके हैं। दोपहर को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज टिहरी गढ़वाल से 30, देहरादून से 16 और हरिद्वार से 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चमोली से 03, रुद्रप्रयाग से 06, पौड़ी गढ़वाल से 01, उधमसिंह नगर से 03 लोगों में संक्रमण पाया गया है। जबकि एक अन्य की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आई है।


अब तक 4654 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक कुल 34604 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 1637 मरीजों में से 51.13 प्रतिशत रिकवरी दर से अब तक 837 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में 778एक्टिव मामले हैं।



 


टिप्पणियाँ

Popular Post