एमकेपी कॉलेज बनेगा राज्य का पहला महिला विवि 

 



देहरादून/एमकेपी पीजी कॉलेज के रूप में राज्य को पहला महिला विश्वविद्यालय मिल सकता है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कॉलेज का ट्रस्ट बनने पर इसे राज्य के पहला महिला विश्वविद्यालय के रुप में स्थापित करने की इच्छा जताई है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के फेज टू से आवंटित दो करोड़ रुपये से कॉलेज में निर्माणाधीन विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. रावत ने इसे भविष्य में महिला विवि के रुप में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि कॉलेज का अपना ट्रस्ट बनता है तो सरकार इसे राज्य के पहले महिला विश्वविद्यालय के रुप स्थापित करेगी।प्राचार्य एमकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेखा खरे, का कहना है कि यह कॉलेज राज्य का पहला महिला विवि बनता है तो यह हमारे लिए गौरव की बात होगी। कॉलेज की भौगोलिक स्थिति अच्छी है। शहर के मध्य में स्थित होने के चलते महिला विवि के रुप में स्थापित होने पर छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। 


टिप्पणियाँ

Popular Post