दिल्ली के लिए आप के वादों का खुला पिटारा, स्वास्थ्य और सुरक्षा गारंटी समेत 28 प्वाइंट शामिल

 




 दिल्ली/ दिल्ली के लिए आम आदमी ने अपने वादों का पिटारा खोला। आम आदमी पार्टी वे दिल्ली के लिए आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में मुख्य रूप से 28 बड़े वादे किए हैं जिसमें युवा, व्यापारी, महिला समेत सभी वोटरों को साधने की कोशिश की गई है। 
ये हैं वादे
स्कूलों में देशभक्ति के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए स्पोकेन इंग्लिश को बढ़ावा।
महिलाओं के सुरक्षा की पूरा गारंटी।
हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने की पूरी गारंटी।
राशन की डोर स्टेप डीलीवरी शुरू करेंगे।
दिल्ली में प्रदूषण कम करेंगे।
जनलोकपाल और स्वराज बिल लाएंगे।
10 लाख वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा की सुविधा।
नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति।
सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर 1 करोड़ का मुआवजा।
दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क।
यमुना रिवर साइड विकास।
रेड़.राज की समाप्ति।
वर्ल्ड क्लास सड़के।
सीलिंग से सुरक्षा।
बाज़ार ओर उद्योगिक क्षेत्रों का विकास।
सर्किल रेट का युक्तिकरण।
पुराने वैट मामला की एमनेस्टी सकीम।
दिल्ली में 24× 7 बाज़ार।
अर्थव्यवस्था में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाएंगे।
पुनर्वास कॉलोनियों के लिए मालिकाना हक।
अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमतिकरण।
ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए मानदंड सरल।
भोजपुरी के लिए मान्यता।
84 सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों के लिए न्याय।
संविदा कर्मचारियों को नियमित करना।
किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन।
फसल नुकसान पर किसानों को 50 हज़ार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा जारी।
रेहड़ी पटरी संचालकों को कानूनी संरक्षण।
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा।आम आदमी पार्टी से पहले कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी करते हुए दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा कि पार्टी प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करेगी। घोषणापत्र में प्रदूषण से निपटने और परिवहन सुविधाओं में सुधार पर हर वर्ष 25 फीसदी बजट खर्च किये जाने की प्रतिबद्धता जताई गई।वहीं, बीते शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र दिल्ली संकल्प पत्र, जारी किया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावडेकर, हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व अन्य सांसद मौजूद रहे। गडकरी ने कहा था कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी के विकास की बुलेट ट्रेन चलाएगी।


टिप्पणियाँ