टिहरी के साकणीधार में कार के खाई में गिरने से पांच की मौत,एक महिला घायल

 


 




टिहरी/ ऋषिकेश.बदरीनाथ मार्ग पर साकणीधार के निकट एक अल्टो कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। घायल को ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। हादसा सुबह करीब 11 बजे के करीब हुआ। ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की तरफ से आ रही अल्टो कार का चालक साकणीधार के निकट संतुलन खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण और देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि कार में छह लोग सवार थे। इनमें पांच की मौत हो चुकी है। एक घायल महिला को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है।थानाध्यक्ष देवप्रयाग महिपाल रावत ने बताया कि खाई से चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक वाहन में कुल छह लोग सवार थे। जिनमें तीन महिला दो पुरुष एक बालिका शामिल है। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन उखीमठ रुद्रप्रयाग का है। संभवत इसमें एक ही परिवार के लोग सवार थे।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग,58 पर देवप्रयाग.सकनीधार के समीप वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं उनके दुःख संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।


टिप्पणियाँ

Popular Post