संबित पात्रा ने शाहीन बाग को बताया तौहीन बाग

 



नयी दिल्ली/ शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन की चर्चा पूरे देशभर में है। इसी प्रदर्शन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने शाहीन बाग को तौहीन बाग का नाम दिया। पात्रा ने कहा कि शाहीन बाग में भारत के टुकड़े.टुकड़े करने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच संबित पात्रा ने शाहीन बाग में हो रहे एक प्रदर्शन का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी है। इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज जा ना सके सारे ग़ैर मुसलमानो को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा। पात्रा ने आगे लिखा कि अगर ये देशद्रोही नहीं हैं तो क्या हैं ।


टिप्पणियाँ

Popular Post