कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, पांच लोग घायल



मसूरी/ आज सुबह  मसूरी में एक कार हादसा हुआ। जिसमें पांच कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा मसूरी किमाड़ी रोड पर आज तड़क करीब तीन बजे हुआ। यहां एक कार यूके 07 वी.एक्स. 0833 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, कैंट पुलिस और एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके के लिए रवाना हुई और सर्च ऑपरेशन के बाद सभी लोगों को खाई से निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से देहरादून के दून अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज हो रहा है। 


टिप्पणियाँ