पीएम मोदी देश को कर रहे हैं बर्बाद: सोनिया गांधी

 


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर देश और उसके लोकतंत्र को ‘‘ बर्बाद’’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर कर रही है। गांधी ने जयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ देश का लोकतंत्र खतरे में है, संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है..... पिछले 10 वर्षों में सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई, असमानता, अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।’’

राजस्थान के जयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, ‘ मोदी जी खुद को महान मान कर, देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं.... विपक्षी नेताओं को बीजेपी में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। सोनिया ने यह भी कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है।हमारे संविधान को बदलने की साजिशें की जा रही हैं..... हर तरफ अन्याय का अंधेरा है।’ सोनिया ने सभी भारतीयों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मतदाताओं को ‘ न्याय की रोशनी की तलाश में ’ भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए। सोनिया ने कहा, ‘ पिछले 10 साल से हमारा देश ऐसी सरकार के नेतृत्व में है जिसने बेरोजगारी, महंगाई, भेदभाव और अत्याचार को बढ़ावा दिया।

मोदी सरकार ने जो किया वह हम सबके सामने है।’ रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में डाले जाने वाले वोट ‘‘ देश के लोकतंत्र को बचाएंगे। उन्होंने कहा ष्आप सोच रहे होंगे कि हमारा लोकतंत्र कैसे खतरे में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो बड़ी-बड़ी संस्थाएं बनाई गई थीं, वे कमजोर हो रही हैं, उनका दुरुपयोग हो रहा है। आज स्थिति यह है कि लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी और गर्व है कि सोनिया ष्राज्यसभा सदस्य बनने के बाद’ इस रैली के लिए राजस्थान आई हैं।

कल जारी कांग्रेस के ‘ न्याय पत्र’ घोषणापत्र के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि घोषणापत्र सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिसे वे चुनाव के बाद भूल जाएंगे, ष्बल्कि यह देश की आवाज है जो न्याय चाहता है......उन्होंने यह भी कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है। बीजेपी और मोदी सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए क्या किया है ?.....उन्होंने वादे तो किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। वे अग्निवीर योजना लेकर आए, जिसने लोगों की उम्मीदें तोड़ दीं.....पेपर लीक हो रहे हैं। हर राज्य में किसान सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं’’।

टिप्पणियाँ

Popular Post