‘आप’ ने ‘केजरीवाल को आशिर्वाद’मुहिम की शुरू,पत्नी बोलीं, वह सच्चे देशभक्त

 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पति के लिए समर्थन मांगा और एक ऑनलाइन अभियान ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम आज से एक अभियान शुरू कर रहे हैं . केजरीवाल को आशीर्वाद। आप इस नंबर पर केजरीवाल को अपना आशीर्वाद और प्रार्थना भेज सकते हैं। सुनिता ने कहा कि केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए आप 8297324624 पर ॅींजे।चच कर सकते हैं।

उन्होंने केजरीवाल को सच्चा देशभक्त भी बताया। यह वीडियो संदेश कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत गुरुवार को 1 अप्रैल तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आया है। एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में, सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति ने देश में ‘सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों’ को चुनौती दी है और लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थना के माध्यम से उनका समर्थन करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि कल अरविंद ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। उन्होंने अदालत में जो कुछ कहा, उसके लिए बेहद साहस की जरूरत है। उन्होंने देश की सबसे शक्तिशाली और भ्रष्ट ताकतों को चुनौती दी है। मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं ( 8297324624) हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

एक अदालत ने गुरुवार को उनकी ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक हथियार के तौर पर काम कर रहा है और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोन हासिल कर ‘आप’ की लोकसभा चुनाव की रणनीति की जानकारियां पाना चाहता है।

टिप्पणियाँ

Popular Post