सोने सा महंगा लहसुन के चोर लूट रहे खेत,उखाड़ ले जा रहे पूरी फसल

 


भारत में इन दिनों लहसुन चर्चा का विषय बना हुआ है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंडियों से लहसुन की कीमतों में लगी आग की खबर आ रही है। कई जगहों पर मंडी में ही लहसुन चालीस हजार प्रति किवंटल बिकने की खबर है। ऐसे में आम लोगों के लिए लहसुन खरीदना एक सपने जैसा बनता जा रहा है। खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला लहसुन घर के किचन से गायब होता जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ किसानों ने अपने लहसुन की फसल चोरी होने का वीडियो शेयर किया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर उज्जैन के मंडियों से कई वीडियो सामने आए। इसमें मंडी में लहसुन खरीदने के बाद मिली पर्ची दिखाई गई। पर्ची में देखा जा सकता है कि कैसे लहसुन के भाव सातवे आसमान तक जा पहुंचे है। कई जगहों पर लहसुन 42 से 45 हजार पार्टी किवंटल बिकते नजर आए। इस बीच उज्जैन के ही एक किसान ने अपने खेत का वीडियो शेयर किया। किसान का कहना है कि उसकी लहसुन की पूरी फसल ही किसी ने चुरा ली।

आधी रात हुई वारदात

मामला कलालिया का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रात को एक बजे के बाद कुछ लोग गांव के किसान की खेत में आए और पूरी लहसुन की फसल चुरा ली। किसान का कहना है कि चार से पांच बोरी लहसुन उखाड़ कर चोर ले भागे। किसान रात को दस बजे तक खेत में था। किसान अगले हफ्ते इसकी कटाई कर मंडी में बेचने वाला है। किसान को उम्मीद थी कि इस बार उसकी अच्छी कमाई हो जाएगी। लेकिन चोरों ने आधी रात उसके पूरे खेत की सफाई कर दी।


कीमतों में लगी है आग

बता दें कि इन दिनों लहसुन की कीमतों में आग लगी हुई है। इस वजह से किसान लहसुन बेचकर अच्छा-खासा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। लेकिन चोरों की भी नजर लहसुन के खेतों में है। शॉर्टकट के जरिये पैसे कमाने का इससे अच्छा तरीका क्या हो सकता है। चोर चुपके से लोगों के खेत में जाकर पूरी फसल ही उखाड़ ले रहे हैं। इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, वायरल हो गया। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि अच्छा हुआ। और बेचो इतने महंगे दामों में लहसुन।

टिप्पणियाँ