दुनिया की पांच रहस्यमयी जगहें, जहां पर्यटकों के जाने पर है रोक

 

 



अजब-गजब: दुनियाभर में कई बेहद खूबसूरत और रहस्यमयी जगहे हैं। इनमें कई जगहों पर पर्यटकों के जाने पर रोक है। इन जगहों पर जाने पर लोगों की रूह कांप जाती है। कई जगहें बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन इन जगहों पर पर्यटकों के जाने पर रोक है। इन जगहों के रहस्यमयी और डरावनी होने की वजह से लोगों के जाने पर रोक लगाई गई है। भारत समेत दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं, जहां किसी के भी जाने पर रोक है।

नाग आइलैंड, ब्राजील

ब्राजील में स्थित नाग आइलैंड को बेहद रहस्यमयी माना जाता है। यह जगह देश के प्रमुख शहर साओ पाओलो से करीब 36 किलोमीटर दूर स्थित है। इस द्वीप पर सापों का राज है। यहां पर सांपों की कुल 4 हजार प्रजातियां हैं, जिनमें से कुछ बेहद खतरनाक हैं। इस आइलैंड पर जाने वाला कभी जिंदा वापस नहीं आता है। सुरक्षा कारणों की वजह से ब्राजील सरकार ने वहां पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगाया हुआ है। यहां पर सिर्फ रिसर्च करने के लिए वैज्ञानिक ही जा सकते हैं।

नॉर्थ सेंटीनल द्वीप, भारत

भारत के अंडमान में स्थित नॉर्थ सेंटीनल द्वीप बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह से बैन है। इस द्वीप पर जाने का माध्यम सिर्फ नाव है। इस रहस्यमयी द्वीप पर आज भी 60 हजार साल पुराने इंसानी कबीले के लोग रहते हैं। उनका बाहरी दुनिया से कोई भी संपर्क नहीं है। नॉर्थ सेंटीनल द्वीप में रहने वाली इस जनजाति और उनके इलाके को संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। इस द्वीप पर पहुंचने की कोशिश करने वाले लोगों पर कबीले के लोग हमला कर देते हैं और उन्हें मार भी डालते हैं। इसलिए नॉर्थ सेंटीनल द्वीप पर किसी भी बाहरी शख्स के आने पर प्रतिबंध है।

हर्ड द्वीप, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित हर्ड आइलैंड एक ज्वालामुखीय द्वीप है। हिंद महासागर से निकले इस द्वीप पर आज भी ‘बिग बेन’ नाम का ज्वालामुखी सुलग रही है। सुरक्षा और प्राकृतिक संरक्षण की वजह से 370 वर्ग किलोमीटर में फैले इस द्वीप पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगाया है।

राजा किन शी हुआन का मकबरा, चीन

चीनी सम्राट किन शी हुआन का मकबरा आज भी लोगों के लिए रहस्य है। 210 ईसा पूर्व में चीनी सम्राट किन शी हुआन की हत्या की गई थी। यहां पर हजारों सैनिकों की मूर्तियां स्थापित हैं। मकबरे के बाहर कई तरह के ट्रैप लगे हुए हैं। करीब 2000 साल से यह जगह संरक्षित है। चीन की सरकार ने यहां रिसर्च पर भी रोक लगा रखी है।

बैरन द्वीप, भारत

भारत में स्थित बैरन द्वीप पर ज्वालामुखी स्थित है। जानकार बताते हैं भारत का यह इकलौता द्वीप है जहां पर ज्वालामुखी है। अंडमान सागर में स्थित बैरन द्वीप को पर्यटक दूर से ही देख सकते हैं, क्योंकि यहां पर पर्यटकों के जाने पर रोक है। इसानों के नहीं जाने की वजह से ही इसको बैरन द्वीप कहा जाता है।

 

Sources:AmarUjala

टिप्पणियाँ