जोशी ने 20 जनवरी को आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के संबंध में की बैठक

 


देहरादून :  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के भाजपा के तीनों मंडलों के पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के साथ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के निमित्त 20 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा के संबंध में बैठक की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के खेल मैदान परेड़ ग्राउन्ड़ में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा की रूपरेखा तथा अधिक से अधिक संख्या में जन सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं आव्हान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 500 साल की तपस्या अब जल्द ही खत्म होने जा रही है। करोड़ों आस्था का केंद्र मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम अब 22 जनवरी को अपने महल में विराजमान होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आग्रह किया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.परिहार,सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, भूपेंद्र कठेत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ