अजीबोगरीब तोता,एक ही शरीर में‘दो पक्षी’, हर हिस्से का अलग है कलर!

 


अजब-गजब : हाफ-साइडर बडगेरिगर दुनिया का सबसे अजीबोगरीब तोता होता है, जिसके शरीर में ‘दो पक्षी’ होते हैं, क्योंकि इसके शरीर के एक तरफ एक रंग और दूसरी तरफ एक अलग रंग होता है। इतना ही नहीं इन दोनों हिस्सों का डीएनए भी अलग-अलग होता है। अपने विचित्र रूप की वजह से ये पक्षी काफी अलग और सुंदर दिखता है। अब इसी पक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप नेचर के इस चमत्कार को देख कर आप अचंभित होंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @The_Vhora नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया है कि, ‘हाफ-साइडर बडगेरिगर एक अद्भुत पक्षी है। इसके शरीर के प्रत्येक तरफ बिल्कुल अलग-अलग रंग हैं। यह टेट्रागैमेटिक काइमेरा का एक दुर्लभ उदाहरण है, जब दो भ्रूण विकास के शुरुआती चरण के दौरान मर्ज हो जाते हैं। ’

आखिर क्यों ऐसा होता है ये पक्षी?


nzbudgerigarsociety। co। nz की रिपोर्ट के अनुसार, हाफ साइडर बडगेरिगर एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति वाला पक्षी है, जिसके कारण इसके शरीर के एक तरफ एक रंग और दूसरी तरफ एक अलग रंग होता है। इस स्थिति को ‘काइमेरिज़्म’ के नाम से भी जाना जाता है। यह कोई सिंपल जेनेटिक म्यूटेशन नहीं है,जैसा कि इस प्रजाति में अन्य रंग और पैटर्न भिन्नताओं में देखा जा सकता है।


हाफ-साइडर बुग्गी वास्तव में दो आनुवंशिक रूप से ‘जुड़वां जीव’ हैं, जो एक ही शरीर में जुड़े हुए हैं। यह तब होता है जब एक मादा पक्षी एक ही समय में अपने ऑवरी से दो जर्दी छोड़ती है, और प्रत्येक के अलग-अलग स्पर्म द्वारा निषेचित होने के बाद वे एक हो जाते हैं, क्योंकि हाफ-साइडर एक साथ जुड़े हुए दो बेबी बजी का कॉम्बिनेशन है, इसमें डीएनए के दो अलग-अलग सेट होते हैं। यह घटना पूरी तरह से एक्सीडेंटल होती है ना कि जेनेटिक।

Sources: News 18

टिप्पणियाँ