यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, 5 का मौत

 


नोएडा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस.वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर शनिवार सुबह बड़ा एक्सिडेंट हो गया, जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई है। यहां सुबह एक वैन ने तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं जिनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी तेज हुई थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सभी कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।उन्होंने कहा कि घटना का शिकार हुई मारुति ईकोवैन में सवार तीन अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल तीनों नाबालिग हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस.वे पर रात करीब एक बजे हुई। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ईकोवैन में आठ लोग सवार थे जो झारखंड के निवासी थे और अपने राज्य लौट रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेस.वे के जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची, उसी समय उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि घायल तीन लोगों का निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईकोवैन में झारखंड के पलामू जिला निवासी उपेंद्र बैठा(38) और उनका बेटा सूरज (16), उनके भाई विजेंद्र बैठा (36) और विजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बेटी कुमारी ज्योति (12), बेटा आर्यन (10) और आयुष (आठ) तथा सुरेश बैठा (45) सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के थे। सभी वैन के जरिए दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ।

टिप्पणियाँ