चीन में बिक रही लड़कियां,25 हजार में खरीदते है 1 कुंवारी लड़की, फिर भोगती है नर्क

 


आज के समय में ज्यादातर देश जनसंख्या विस्फोट से परेशान है। कुछ समय पहले चीन में जनसंख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सरकार को वहां वन चाइल्ड पॉलिसी लागू करना पड़ गया था। इसके तहत हर कपल को सिर्फ एक ही बच्चा पैदा करने की अनुमति थी। इस पॉलिसी की वजह से धीरे-धीरे चीन में जनसंख्या बढ़ने की दर कम होने लगी। लेकिन एक समस्या को सॉल्व करने के चक्कर में वहां एक और बड़ी समस्या पैदा हो गई।

चीन में इस पॉलिसी की वजह से लड़कियों की कमी हो गई। आज की डेट में चीन के मर्दों को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही है। ऐसे में बाहर के देशों से गरीब और असहाय लड़कियों को चीन में स्मगल कर बेचा जा रहा है। खरीदने के बाद इन लड़कियों के साथ जो अत्याचार होता है, उसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। जी हां, इस स्मगलिंग का शिकार रह चुकी एक लड़की ने अपनी आपबीती बेहद बहादुरी से लोगों के साथ शेयर की। उसकी कहानी सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाएगा।

बाजार में बेचीं गई मां-बेटी

नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है जो अपने तानाशाह के नियमो के आतंक में रहता है। इस वजह से ज्यादातर लोग वहां से भाग कर किसी अन्य देश चले जाते हैं। ओएमनि पार्क नाम की लड़की अपनी मां के साथ नॉर्थ कोरिया से भागकर चीन गई थी। उसे उम्मीद थी कि वहां उसे एक अच्छी लाइफ मिलेगी। लेकिन चीन आने के बाद वो और उसकी मां ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हो गईं। उसकी मां को दलालों ने साढ़े आठ हजार रुपए में बेच दिया। चूंकि ओएमनि कुंवारी थी, इस वजह से उसे 25 हजार में बेचा गया।

एक लड़की को खरीदता है पूरा गांव

ओएमनि ने चीन में चल रहे इस घिनौने काम के बारे में खुलकर बताया। उसने कहा कि चीन में लड़कियों की कमी होने के कारण अब वहां लड़कियों को खरीदा जा रहा है। इसके तहत एक लड़की को पूरा का पूरा गांव पैसे मिलाकर खरीदता है। उसके बाद पूरे गांव के ही मर्द उसके साथ दरिंदगी की हदें पार करते हैं। ये सिलसिला तब तक चलता है जब तक लड़की मर नहीं जाती। एक बार लड़की की मौत हो जाती है तो गांव वाले दूसरी लड़की खरीदते हैं। इसके बाद फिर से दरिंदगी का घिनौना खेल शुरू होता है। सोशल मीडिया पर ओएमनि की कहानी सुनकर लोगों का कलेजा कांप गया। चीन में चल रहे इस घिनौने काम की लोगों ने काफी बुराई की। साथ ही उसे हैवानों का देश बताया।

 

SOurces:News18

टिप्पणियाँ