केदारनाथ धाम पहुंचे उत्तराखण्ड के राज्यपाल,पूजा कर लिया आशीर्वाद

 


रूद्रप्रयाग/ देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लें0ज0 गुरमीत सिंह आज (गुरुवार) सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ;आईआरसीटीसीद्ध ने 12 बजे ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए पोर्टल खोला।जैसा कि आपको मालूम है हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने वाले यात्री एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं।

गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से आठ कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही है। चारधाम यात्रा डेढ़ माह और चलेगी। अक्तूबर में यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ेगी। इसका अंदाजा केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग से लगाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ