भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए चाहिए पासपोर्ट और वीजा

 


भारत रेलवे दुनिया के बड़े रेलवे में से एक है। भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन माना जाता है। भारतीय रेलवे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया चौथा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है। सभी स्टेशनों के नाम शायद आप जानते भी नहीं होंगे। भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और देश की ट्रेनें, स्टेशन काफी हाइटेक हो चुके हैं।वर्तमान समय में भारतीय रेलवे कई हाई स्पीड ट्रेनें चला रहा है।

भारतीय रेलवे से करीब 2।50 करोड़ लोग हर दिन यात्रा करते हैं, जबकि 33 लाख टन माल की भी ढुलाई होती है। 8 मई, 1845 को भारतीय रेलवे की स्थापना की गई थी। भारतीय रेलवे का मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है। 178 साल पुराना भारतीय रेल आज भी सबसे सस्ता और पसंदीदा परिवहन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक रेलवे स्टेशन हैं, जहां पर जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है।

दरअसल, इस स्टेशन पर पहुंचने के लिए भारतीयों को पाकिस्तानी वीजा की आवश्यकता होती है। यहां पर आप बिना वीजा के नहीं जा सकते हैं। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी है। यह देश का इकलौटा रेलवे स्टेशन हैं, जहां पर वीजा की जरूरत होती है।यह रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है और उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में है।

अब आपके मन में सवाल खड़ा रहा होगा कि जब यह स्टेशन भारत में है, तो यहां जाने के लिए देश के लोगों को वीजा की जरूरत क्यों पड़ती है?अटारी रेलवे स्टेशन भारत का हिस्सा है, लेकिन यहां पर जाने के लिए पकिस्तान से इजाजत लेनी पड़ती है। अगर यहां पर आप घूमते हुए मिलते हैं, तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही जुर्माना भी देना पड़ेगा। इस स्टेशन पर जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने पर फॉरेन एक्ट के सेक्शन 14 के अंतर्गत मामला दर्ज हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो दोषी पाए जाने पर जमानत भी मिलने में बहुत मुश्किल होगी और फौजदारी का मुकदमा चलाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ