भाजपा ने नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्रियों का किया एलान,लिस्ट जारी

 


दिल्ली : भाजपा ने अपनी टीम में रद्दोबदल करते हुये नई जारी की है। आपको बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई समीकरणों का ध्यान रखा गया है। नई सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ0 रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), एक राष्ट्रीय सह.संगठन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष,एक सह.कोषाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव के नामों का एलान किया गया है।

हालांकि, नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है।इसके साथ ही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री(;संगठन), शिवप्रकाश (लखनऊ) को राष्ट्रीय सह.संगठन महामंत्री, राजेश अग्रवाल (उत्तर प्रदेश) को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल (उत्तराखंड) को सह.कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए


नाम                           प्रदेश
डॉ0 रमन सिंह, विधायक छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे, विधायक राजस्थान
रघुबर दास झारखंड
सौदान सिंह मध्य प्रदेश
बैजयंत पांडा ओडिशा
सरोज पांडे, सांसद छत्तीसगढ़
रेखा वर्मा,सांसद उत्तर प्रदेश
डीके अरुण तेलंगाना
एम0 चौबा एओ नगालैंड
अब्दुल्ला कुट्टी केरल
लक्ष्मीकांत बाजपाई, सांसद उत्तर प्रदेश
लता उसेंडी छत्तीसगढ़
तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश
आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों के नाम का एलान
नाम प्रदेश
अरुण सिंह, सांसद उत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम दिल्ली
तरुण चुग पंजाब
विनोद तावड़े महाराष्ट्र
सुनील बंसल राजस्थान
संजय बंदी, सांसद तेलंगाना
राधामोहन अग्रवाल, सांसद उत्तर प्रदेश

13 राष्ट्रीय सचिवों के नाम भी घोषित

नाम                  प्रदेश
विजया राहटकर महाराष्ट्र
सत्या कुमार आंध्र प्रदेश
अरविंद मेनन दिल्ली
पंकजा मुंडे महाराष्ट्र
नरेंद्र सिंह रैना पंजाब
डॉण् अल्का गुर्जर राजस्थान
अनुपम हाज़रा पश्चिम बंगाल
ओमप्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश
ऋतुराज सिन्हा बिहार
आशा लाकड़ा झारखंड
कामख्या प्रसाद तासा, सांसद असम
सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद उत्तर प्रदेश
अनिल एंटनी केरल

नड्डा की नई टीम में खास क्या ?

फेरबदल के बाद जेपी नड्डा की नई टीम में उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। भाजपा ने कर्नाटक के नेता सीटी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया गया है।

वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्यहैं,उन्हें नई टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है।बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

टिप्पणियाँ