जहाज पर ही बसा दिया पूरा का पूरा शहर, अगले साल उतरेगा पानी में, समुद्र पर तैरेगी दूसरी दुनिया!

 


आज के समय में कई तरह की लग्जीरियस चीजें अवेलेबल है। इंसान की लाइफ को आसान बनाने के लिए इन चीजों का निर्माण किया जाता है। कई बारे तो इन क्रिएशन को देखने के बाद यकीन ही नहीं होता। कुछ सालों पहले तक लोग समुद्र में छोटे से क्रूज पर ही चढ़कर खुश हो जाते थे। इनपर चिप्स और कोल्डड्रिंक्स मिल जाया करता था और इसी में सब कुछ हो जाते थे। लेकिन समय के साथ अब लग्जरी के मायने बदल गए हैं।

हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े क्रूज की तस्वीरें सामने आई। ये जहाज इतना बड़ा है जैसे एक जहाज पर शर बसा दिया गया हो। इस जहाज को अगले साल पानी में उतारा जाएगा। इसका नाम Royal Caribbean’s Icon of the Seas है। सबसे ख़ास बात ये है कि आपको एक जहाज में ही वाटर पार्क से लेकर नौ स्विमिंग पूल मिल जाएंगे। इस जहाज पर वो सारी सुविधा मिलेगी, जो एक शहर में रहने के लिए जरुरी होता है।

 

बेहद खूबसूरत है जहाज

भले ही Royal Caribbean’s Icon of the Seas अगले साल पानी में उतारा जाएगा लेकिन ये बनकर पूरी तरह से तैयार है। इसकी खूबसूरती लोगों के बीच चर्चा का विषय है। ये विशालकाय जहाज कई मायनों में रिकॉर्ड ब्रेकिंग है। लेकिन अपनी खूबसूरती ेमिन इसने सभी को फेल कर दिया है। इसके अंदर आपको वाटर पार्क भी मिल जाएगा। साथ ही इसके अंदर करीब चालीस रेस्त्रां भी है। इस जहाज को फ़िनलैंड में बनाया जा रहा है। अभी जहाज अपने कंस्ट्रक्शन के आखिरी दौर में है।

sources:news 18

टिप्पणियाँ