हिटलर की बीवी का प्यार होगा नीलाम, बर्थडे पर दिया था गिफ्ट, अस्सी लाख में बिक सकती है 1 छोटी सी पेंसिल

 


दुनिया में कई लोग अपनी छाप छोड़ गए हैं। कुछ को उनकी अच्छाई के लिए याद किया जाता है तो कुछ अपने क्रूरता के लिए जाने जाते हैं। हिटलर की गिनती क्रूर तानशाह में की जाती है। उसके कई फैसलों को लेकर काफी विवाद हुआ था। नाजियों का हितैषी हिटलर कुछ लोगों के लिए मसीहा था लेकिन कुछ के लिए भगवान जैसा था।

हाल ही में एक ऑक्शन इंस्टीट्यूट ने हिटलर की पेन्सिल को नीलाम करने की घोषणा की।इस पेन्सिल से हिटलर ने कई ऐसे फैसलों को लिखा है, जिसने इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी है। जैसे ही खबर आई कि ये पेन्सिल हिटलर की है, इसे खरीदने वालों की भीड़ लग गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस छोटी सी पेन्सिल को अस्सी से बयासी लाख में खरीदा जा सकता है। ये पेन्सिल इस हफ्ते ही नीलाम किया जाएगा। इसे बेलफ़ास्ट की तरफ से नीलाम किया जा रहा है।

नीलामी में शामिल कई चीजें

इस हफ्ते होने वाली इस नीलामी में कई बेशकीमती चीजों की बोली लगाई जाएगी। इंडिपेंडेंट को दिए इंटरव्यू में Bloomfield Auctions के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि हिटलर की पेन्सिल काफी ख़ास है। इस पर ना सिर्फ उसका नाम लिखा है बल्कि उसकी पत्नी के साथ उसके रिश्ते को भी दिखाता है। हिटलर ने हमेशा से अपना पर्सनल रिश्ता लोगों की नजर से छिपाया था। ऐसे में उसके पार्टनर द्वारा गिफ्टेड ये पेन्सिल स्पेशल हो गया है।

Sources:news 18

टिप्पणियाँ

Popular Post