सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत,दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

 


नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वह निगरानी में है और उसका परीक्षण चल रहा है फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।आपको बता दें कि पूर्वक्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ0अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में हैं।

टिप्पणियाँ

Popular Post