मसूरी विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को  गणेश जोशी ने किया संबोधित

 


देहरादून  : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शनिवार को देहरादून में एक निजी होटल में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की मसूरी विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर बूथ सशक्तिकरण प्रभारी मयंक गुप्ता भी उपस्थित रहे।

मसूरी विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारी सरकार "विकल्प रहित संकल्प" के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। प्रदेश में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के जनता से जो वायदे किए है उसे पूरा करने के भरसक प्रयत्न किए जा रहे है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं।मंत्री गणेश जोशी ने कार्यशाला में भाजपा के मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्रों पन्ना प्रमुखों व टोली प्रमुखों को सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, बूथ सशक्तिकरण अभियान महानगर प्रभारी,मयंक गुप्ता, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आर एस परिहार, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

Popular Post