कूड़ा बीनने का होगा कंप्टीशन,टीम बनाकर बटोरेंगे कचरा!जीते तो इनाम

 


शहर को अगर अपने घर की तरह साफ रखा जाए तो इंसान कई तरह की बीमारियों से बच सकता है। पर लोग ऐसा करते नहीं। वो सड़क चलते, इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं जिसे बटोरने में सफाई कर्मियों के पसीने छूट जाते हैं। गंदी सड़कों और इलाकों से निपटने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पर जापान ने इस समस्या का एक अनोखा समाधान ढूंढ निकाला है।ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जापान की सरकार ने शहर को साफ करने का अनोखा तरीका खोजा है। यहां नवंबर 2023 से पहले स्पोगोमी वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। स्पोर्ट्स के स्पो और गोमी से मिलकर ये शब्द बना है।

जापानी भाषा में गोमी का अर्थ होता है कचरा। यानी कचरा बीनने की प्रतियोगिता। इस प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ी टोक्यो शहर की सड़कों से कचरा बीनेंगे।रिपोर्ट के मुताबिक 3 से 5 लोगों की टीम बनाई जाएगी और उन्हें शहर के तय इलाके दिए जाएंगे जहां से उन्हें कचरा उठाना पड़ेगा। हर टीम के पास 60 मिनट का वक्त होगा। उस समय में उन्हें सबसे ज्यादा कूड़ा उठाना होगा। चैलेंज को मुश्किल बनाने के लिए कूड़े को व्यवस्थित ढंग से उठाने का नियम बनाया गया है।

यानी जलने वाला, रीसाइकिल होने वाला, मेटल कैन आदि जैसे कूड़ों को अलग-अलग इक्ट्ठा करना है और अलग रंग के बैग्स में ही डालना है।जब टाइम खत्म हो जाता है तो टीमों के जुटाए हुए कूड़ों को तौला जाता है और जिसका कूड़ा सबसे ज्यादा होता है वो जीतता है। अगर वजन टाय होता है तो कूड़े की गुणवत्ता को देखा जाता है। जो कूड़े ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं, उनमें ज्यादा पॉइंट मिलता है। सिगरेट के बड को ज्यादा पॉइंट दिए जाते हैं।

ये वर्ल्डकप लोगों को पब्लिक प्लेस साफ रखने के लिए जागरूक करेगा। जापानी लोग साफ-सफाई के लिए बड़े फेमस हैं। वो कहीं भी जाते हैं तो इलाके को साफ कर देते हैं। हाल ही में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान के दौरान भी जापान की टीम का ये तरीका लोगों का दिल जीत रहा था। जीतने वाली टीम को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और स्पॉन्सर की तरफ से कुछ रुपये भी मिलेगा। पर ये सब कुछ सिर्फ पुरस्कार के लिए नहीं है। लोगों को कंप्टीशन में लेना और शहर को साफ करना अच्छा लगता है।

Sources: News18 हिंदी

टिप्पणियाँ

Popular Post