60 साल पहले ऐसी उड़ी नींद कि आज तक सो नहीं पाया शख्स, दिन रात जागते हैं 80 साल के बुज़ुर्ग

 


 नींद ना आए तो लोग बेचैन हो जाते हैं। दो रातों को जागना पड़ जाए तो तीसरे दिन से लोग बीमार से महसूस करने लगते हैं। शरीर काम करना बंद कर देता है और किसी काम में मन नहीं लगता। मेडिकल साइंस हो या फिर आयुर्वेद हर किसी का मानना है कि 6 से लेकर 8 घंटे तक की नींद शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ताकि वो आराम दिनभर फिर से देह और दिमाग को एनर्जी दे सके। लेकिन आज आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1-2 या 10-20 रातों से ही नहीं, बल्कि पूरे 62 सालों से सोया ही नहीं है। बावजूद इसके वो इतने फिट और एक्टिव है कि अपना हर काम खुद ही करना पसंद करते हैं।

वियतनाम के शख्स को करीब 60 साल पहले बुखार हुआ था उसके बाद से वो आज तक सो ही नहीं पाए। लगातार 62 सालों से वो दिन रात जागते हैं और अपना हर काम खुद करते हैं 80 साल की उम्र में भी एकदम टनाटन रहते हैं। सवाल ये है कि बुखार ने नींद छीन कर क्या उन्हें वरदान दे दिया है?वियतनाम के रहने वाले 80 साल के थाई एनजोक दावा करते हैं कि वो 1962 के बाद से सोए ही नहीं है। 61 साल पहले उनकी नींद ऐसी गायब हुई कि आज तक उसका अता पता नहीं है। यहाँ तक कि उनकी पत्नी और बच्चों ने भी उन्हें 6 दशकों से सोते हुए नहीं देखा। इसके पीछे थाई एनजोक जो वजह बताते हैं वो और भी ज्यादा हैरान करने वाली है। एनजोक के मुताबिक जब वह मात्र 18 साल के थे तो उनकी तबियत कुछ खराब हो गई थी। उन्हें तेज बुखार हुआ था। उसके बाद से ही उनकी नींद उड़ गई। कुछ वक्त तक लगा कि तबियत की वजह से वो सो नहीं पा रहे हैं। लेकिन वक्त बीतता गया और पता चला कि अब तो उन्हें नींद आती ही नहीं। फेमस यूट्यूबर ड्रयू बिन्स्की (Drew B) ने लंबा सफर तय कर थाई एंनजोक का इंटरव्यू किया। जिसमें उनकी नींद ना आने वाली पूरी कहानी पता चली।

दशकों से नींद न आने के पीछे जब एक्सपर्ट्स की सलाह ली गई तो पता चला की इससे इन्सोम्निया या अनिद्रा की बीमारी कहते हैं। इसकी वजह से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन थाई एनजोक को देखकर ऐसा कुछ भी नहीं लगता। ये सही है कि उन्हें नींद नहीं आती और ना ही वो सोते हैं, फिर भी उनकी सेहत पर इसका कोई असर दिखाई नहीं देता। वो तो 80 साल की उम्र में भी अपना हर काम खुद करते हैं। वो बताते हैं कि कभी कभार ज्यादा ड्रिंक के बाद उन्हें थोड़ी सुस्ती होती है, तो वो कुछ देर के लिए लेट जाते हैं फिर भी नींद नहीं आती। कई बार पूरी पूरी रात बिस्तर पर लेटकर और आंखें बंद कर गुजार दिए, फिर भी दिमाग सक्रिय रहा और वो नहीं सो पाए। उनकी इस अनोखी बिमारी को सुनकर दुनिया के कई कोनों से लोग उनका रियलिटी चेक करने आते हैं, और पूरी रात उनके साथ बिताकर सच जानने की कोशिश करते हैं।


News18 हिंदी

टिप्पणियाँ

Popular Post