मशहूर शायर वसीम बरेलवी दुर्घटना में घायल, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

 


मशहूर शायर वसीम बरेलवी एक कार हादसे का शिकार हो गए है। ये कार हादसा उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ जब शायर वसीम दिल्ली से एक मुशायरे में शिरकत कर लौट रहे थे। हादसे में घायल होने के बाद उनके चेहरे और कंधे पर काफी चोट आई है। 82 वर्षीय शायर को दिल्ली के बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वसीम खतरे से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक शायर बरेलवी बहरीन में एक मुशायरे में शामिल होने गए थे। दिल्ली एयरपोर्ट से वापल बरेली लौटते समय हापुड़ के पास ये हादसा हो गया। हापुड़ से निकलने के दौरान उनकी गाड़ी डंपर से टकरा गई। इस हादसे में बरेलवी के बाएं हाथ और कंधे में चोट आई है। ये भी जानकारी मिली की कार की टक्कर होने से एयरबैग खुल गए थे। एयर बैग समय पर खुलने से गाड़ी के ड्राइवर, गनर और उनके साथ में बैठे शायर अकील नोमानी बच गए। हालांकि बरेलवी को काफी चोट आई। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक उनके बाएं हाथ में दो फ्रैक्चर हैं। संभावना है कि उन्हें जल्दी अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

प्राप्त सूचना के मुताबिक दिल्ली से लौटते समय वसीम बरेलवी की कार में शायर अकील नोमानी भी शामिल थे। दोनों ही साथ में मुशायरे में शिरकत करने गए थे और साथ में ही लौट रहे थे। लौटते समय ही ये हादसा हो गया। हादसे के समय नोमानी भी उनके साथ थे। हालांकि उन्हें अधिक चोट नहीं लगी। बात दें कि शायर वसीम बरेलवी उत्तर प्रदेश में साहित्यकार कोटे से विधान परिषद के एमएलसी भी रह चुके हैं।

 
 

टिप्पणियाँ

Popular Post