भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर वामपंथी दलों मे नाराजगी,फूंका पुतला

 


जोशीमठ : प्रदेश कार्य समिति के दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में भाजपा प्रदेशअध्यक्ष द्वारा दिये गये बयान से वामपंथियों में खासी नाराजगी है। आपको बता दें कि महेंद्र भट्ट के बयान से नाराज छात्र संगठन आइसा ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। आइसा ने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद करने वालों को भाजपा आतंकवादी कह रही है।

यह आपदा प्रभावितों के प्रति शर्मनाक बयान है।आज मंगलवार को आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के सदस्य श्रीनगर में बिड़ला परिसर के गेट पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने भट्ट के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह मददगारों को चीन का एजेंट कह रहे हैं जबकि जोशीमठ के लोग परेशानी में हैं।

उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में देश भर के लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि आइसा श्रीनगर की एक टीम भी बिड़ला परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष रॉबिन असवाल के नेतृत्व में जोशीमठ गई थी। टीम ने जोशीमठ में राहत शिविर में जाकर प्रभावितों की समस्या नोट की। टीम ने यह डाटा जोशीमठ संघर्ष समिति को दिया लेकिन भट्ट उनको माओवादी और आतंकवादी कह रहे हैं यह बहुत ही शर्मनाक है।

टिप्पणियाँ

Popular Post