डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे,महिलाओं से मिलीं राष्ट्रपति

 


देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (सेण्नि) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। पूजा.अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 97वां आधारिक पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचीं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी उनके साथ मसूरी पहुंचे। दूसरी ओर दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद राष्ट्रपति ने विवि में 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से किया गया।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर आयोजित समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान 2021 बैच के स्नातक और परास्नातक के 653 और पीएचडी के 16 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने डिग्री प्रदान की। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड की ऐसी महिलाओं से संपर्क करेंगी,जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विषम परिस्थिति होने के बावजूद भी विशेष उपलब्धि प्राप्त की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के दौरे पहुंची। यहां अकादमी में पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर गए थे। एलबीएस अकादमी के 97वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को राष्ट्रपति ने संबोधित किया। सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति एलबीएस अकादमी के हेलीपैड पोलोग्राउंड में पहुंची।अकादमी पहुंचने पर राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और शहीद स्मारक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। साथ ही पोलोग्राउंड स्पोर्ट्स फेसिलिटी को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा पर्वतमाला हिमालयन और नॉर्थ ईस्ट आउटडोर लर्निंग एरिना की आधारशिला सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान राष्ट्रपति ने अकादमी में पुरस्कार वितरण भी किया।

टिप्पणियाँ

Popular Post