नूरजहां के हुनर को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने किया सलाम

 



बदायूं : कहते हैं जब उम्मीदों के पंख पंख लग जाते हैं तो हौंसलों की उड़ान ऊंची हो जाती हैं, और बुलन्दी उसके कदमों को चुमती है। ऐसा ही हौंसलों की मिसाल बनी हैं उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के विजय नगला गांव की रहने वाली कलाकार नूरजहां । नूरजहां बचपन से ही ड्राइंग में दिलचस्पी रखती थी और वह हमेशा देशभक्त रही है नूरजहां राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहती है।

आपको बता दें कि इस वक्त नूरजहां दुनिया भर में चर्चा का मौज़ू हैं। आपको बता दें कि नूरजहां न सिर्फ एक हाथ की मदद से एक ही समय में पेंटिंग में बनाने में अपना हुनर दिखाती हैं वल्कि वह एक साथ एक ही हाथ से 15 महान विभूतियों की तस्वीर बनाकर लोगों की वाहवाही लूट रही हैं।

नूरजहां के हुनर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल है। उनके एक हाथ के हुनर को बड़े-बड़े लोग सलाम कर रहे हैं। इस दौरान उनके काम को कई लोगों ने बेहद असंभव बताया तो प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इनके हुनर को ‘चमत्कार’ बताया है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है।

बदायूं की नूरजहां को एक फ्रेम में एक हाथ से एक साथ 15 लोगों की तस्वीर बनाने में महारत हासिल है। उसने अपने इस हुनर को अपने यूट्यूब चैनल पर भी डाला है। जिसको देखकर कई लोग कह रहे हैं कि यह कार्य असंभव है।

प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नूरजहां के हुनर को काफी सराहा है। लड़की का हुनर देख चकित हुए आनंद महिंद्रा ने कहा. ये तो जादू है। आनंद महिंद्रा ने इसे ‘चमत्कार’ बताया हैं। आनंद महिंद्रा ने नूरजहां का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया हैं। वीडियो क्लिप में एक हाथ से एक लड़की एक साथ 15 स्केच बनाती हुई दिखाई दे रही है।

उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि यह संभव ही कैसे है। जाहिर है वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं,लेकिन एक बार में 15 चित्रों को चित्रित करना कला से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है। उन्होंने कहा कि नूरजहां के पास मौजूद कोई भी शख्स इस उपलब्धि की पुष्टि कर सकता है।

उन्होंने कहा कि उसे तो प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और मुझे तो नूरजहां को छात्रवृत्ति और अन्य तरह की सहायता करने में खुशी होगी।

 

टिप्पणियाँ

Popular Post