अंकिता मर्डर: गांधी पार्क के बाहर महिला मंच का धरना

 



देहरादून: लापता रिशेप्स्निस्ट अंकिता भंडारी की लाश चीला नहर से बरामद होने के बाद उत्तराखण्ड की जनता में बेहद गुस्सा है। जगी-जगह धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को गांधी पार्क के बाहर अंकिता हत्याकांड के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। महिला मंच की केंद्रीय संयोजिका कमला पंत ने कहा कि अंकिता की हत्या की घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया है। उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वरिष्ठ रंगकर्मी एवं जन संवाद समिति के संस्थापक सतीश धौलाखंड़ी ने जनगीतों के जरिये आवाज बुलंद की। इस दौरान एसएफआई से नितिन मलेठा,नरेंद्र सिंह रावत, इंदु नोडियाल, उषा भट्ट, निर्मला बिष्ट, मनमोहन कंडवाल आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

Popular Post