कवि अशोक सुंदरानी के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना



रीवा : सतना जिले के नागौद निवासी राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, लाफ्टर चैलेंज फेम कॉमेडी आर्टिस्ट अशोक सुन्दरानी हमारे बीच नहीं रहे। शनिवार को दोपहर में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वे लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।कैंसर की बीमारी से जूझ रहे अशोक सुंदरानी का करीब चार महीने मुम्बई में इलाज चला। शनिवार को उनकी अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें सतना के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दोपहर 1.40 बजे उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से प्रख्यात कॉमेडी आर्टिस्ट और कवि अशोक सुंदरानी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सुंदरानी ने देश-विदेश में अनेक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत सुंदरानी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। श्री सुंदरानी अपने पीछे छ भाई सहित पत्नी और बेटी बेटा अनमोल को रोता विलखता छोड़ गए। 
 
इस दौरान देश भर के साहित्यकारों ने कवि अशोक सुंदरानी के निधन पर दुख व्यक्त किया। जिनमें डॉ.कुमार विश्वास, डॉ सुनील जोगी, गीतकार विष्णु सक्सेना, कवयित्री कविता तिवारी, कुंवर जावेद कोटा,दिनेश रघुवंशी,अशोक चारण,दिनेश बावरा,तेजनारायण शर्मा,मदन मोहन समर,शशिकांत यादव,प्रवीण शुक्ल, रुचि चतुर्वेदी,नागेन्द्र सिंह विधायक नागौद,गिरीश गौतम विधानसभा अध्यक्ष,राजेंद्र शुक्ला विधायक रीवा,के.पी त्रिपाठी विधायक सेमरिया,नागेंद्र सिंह विधायक गुढ़,योगेश ताम्रकार महापौर सतना,अजय मिश्र बाबा महापौर रीवा,कविता पाण्डेय एवं साहित्यकार चंद्रिका चंद्र,रामनरेश तिवारी मैहर,लक्ष्मण सिंह,जगजीवन कक्का,बाबूलाल दाहिया,रविशंकर चतुर्वेदी,राजकुमार शर्मा,एस.के चनपुरिया,अभिराम पाठक छतरपुर,सतेंद्र पाण्डेय,अमित शुक्ला रीवा,आशीष तिवारी निर्मल,अनिल अयान,उमेश लखन, रामलखन महगना,रागिनी सिंह,आरती तिवारी,कृतिका द्विवेदी कृति,संगीता सिंह,तेजभान सिंह,कामता माखन,नीरज निर्मोही विकास भारद्वाज, रहीश मिश्रा, दिनकर पाठक, भूपधर अलबेला,सहित सिंधी समाज म.प्र.,अशोक सुंदरानी जी के परिवारजन,फकीर टोली,विंध्यांचल साहित्य समिति,विंध्य कवि दरबार,तीन पाँच चैनल एवं अन्य कवियों,समाजसेवियों ने नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

टिप्पणियाँ

Popular Post