तिरंगा यात्रा के बहाने देश में दंगे करवा सकती है भाजपा:अखिलेश

 


हमारा देश आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोगों से सोशल मीडिया पर डिस्प्ले पिक्चर में भी तिरंगा लगाने की भी अपील की गई है जिसका असर भी दिखाई दे रहा है। इन सबके बीच हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि मैं आगाह करना चाहता हूं कि भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे भी करवा सकती हैं।

हम सभी ने देखा था कि कासगंज में क्या हुआ था। कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे किए थे। आपको बता दें कि कासगंज में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे युवकों के साथ झगड़े के बाद 26 जनवरी 2018 को हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी।

 

टिप्पणियाँ

Popular Post