फतेहपुर: गंगा नहाने गए सात नदी में डूबे, पांच की मौत



फतेहपुर: शादी समारोह में एक गांव से आये युवक युवतिया नदी में नहानं के लिए गये जहां पांच लोग नदी की धारा में समा गये जबकि दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार मातिनपुर निवासी अमीरे की बेटी की शादी में  फतेहपुर से बारात गई थी। मंगलवार दोपहर शादी समारोह में शामिल कई लड़के-लड़कियां गंगा नहाने गए थे। 

इनमें से दो युवक डूबने लगे तो बाकी उनको बचाने के लिए गहरे में चले गए। इनमें से सात लड़के.लड़कियां डूब गए। शोर मचने पर पास मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों ने इनकी तलाश शुरू की तब तक दो लड़कियों और दो युवकों की मौत हो चुकी थी। तीन को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में एक और किशोरी की मौत हो गई। 

दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मातिनपुर गंगा घाट में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सात लड़के.लड़कियां गंगा में डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू कीए लेकिन तब तक पांच की मौत हो गई थी। दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में तीन लड़कियां और दो युवक शामिल हैं।


टिप्पणियाँ

Popular Post