वृंदावन: निराश्रित महिलाओं की पीड़ा सुन भावुक हुए राष्ट्रपति



 वृंदावन:आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी और बेटी के साथ तीर्थनगरी वृंदावन पहुंचे राष्ट्रपति ने सबसे पहले ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। राष्ट्रपति कोविंद ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में करीब 40 मिनट तक पूजा पाठ किया और भगवान से देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके साथ में कृष्णा कुटीर की पांच माताएं भी शामिल रहीं। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।

वीवीआपी मूवमेंट के चलते मंदिर परिसर में कड़ा पहरा रहा था और किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। दर्शन.पूजन के बाद राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचे  यहां रहने वालीं निराश्रित माताओं ने राष्ट्रपति को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति आश्रय सदन में करीब एक घंटे तक रहे।

 उन्होंने माताओं से संवाद किया और उनके दुख-दर्द को जाना। इस दौरान कई महिलाओं के आंसू छलक आए। राष्ट्रपति भी भावुक हो गए उन्होंने महिलाओं को ढांढस बंधाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रहने वालीं माताओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी और उनकी सराहना की। इसके बाद महिलाओं को करीब 10 मिनट तक संबोधित भी किया।

टिप्पणियाँ