कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन





देहरादून: आज कलेक्ट्रट में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर ईडी केन्द्र सरकार के इशारे पर कार्यवाही कर रही है।महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। भाजपा सरकार केंद्रीय ऐजेंसियों का दुरुपयोग करके अपनी राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि और विपक्षी दलों से द्वेष की भावना के लिए कर रही है जिसकी कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निंदा करती है।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस मुख्यालय में की गई बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा करती है। लालचन्द शर्मा ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस हिटलरशाही और फासीवादी सोच के खिलाफ कांग्रेस आज शुक्रवार को प्रदेशभर में विरोध.प्रदर्शन कर रही है। पूर्व विधायक राजकुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार पर राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं के उत्पीडन कर रही है। 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई इसी बात का द्योतक है। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अधिकारी देहरादून के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगे इस दौरान वरिष्ठ नेता गोदावरी थापली, सहकारी बाजार देहरादून के अध्यक्ष विरेंद्र पोखरियाल, प्रवीन त्यागी, डॉ0 विजेन्द्र पाल, डॉ0 आरएस त्यागी, अजय बेनिवाल, नागेष रतूड़ी, अमित चंद सोनकर, सुनिल कुमार बांगाआदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

Popular Post