लद्दाख: जवानों को ले जा रहा वाहन श्योक नदी में गिरा,7 की मौत



लद्दाख से एक दुःखद खबर आ रही है जहां जवानों को ले जा रहा वाहन श्योक नदी में गिर गया जिसमें 7 जवानों की मृत्यु की दुःखद खबर है।  मिली खबर के मुताबिक सेना का एक वाहन 26 जवानों को लेकर परतापुर से अगले मोर्चे की ओर जा रहा था तभी यह वाहन श्योक नदी में गिर गया है।

वाहन गिरने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य किया गया जिसमें कई जवानों को बचाया भी गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अधिक मदद के लिए एयरफोर्स से भी संपर्क किया गया है। हालांकि बस किस कारण से फिसली है इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह वाहन करीब 50-60 फीट नीचे गिरा है।

टिप्पणियाँ

Popular Post