उत्तराखंड: भाजपा कोर ग्रुप कीअचानक बुलाई गई बैठक से राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल,सीएम पहुंचे

आज शाम अचानक भाजपा की काेर ग्रुप की बैठक बुलाने के बाद से सत्ता के गलियारों में हलचल मई गई है। वहीं उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में भी कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बैठक के लिए बीजापुर गेस्ट हाउस में मौजूद हैं। देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में होगी भाजपा की काेर ग्रुप की बैठक यह बैठक देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में होगी। जिसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, भाजपा के सांसद नरेश बंसल, अजय भट्ट, रानी राज्यलक्ष्मी शाह के अलावा केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन कुमार, संगठन के महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, देहरादून मेयर सुनीय उनियाल गामा भी बीजापुर गेस्ट हाउस में मौजूद हैं। विधायक मीना गंगोला, चंद्रा पंत, खजान दास, नवीन दुमका, महेश नेगी भी मौजदू हैं।   विचार-मंथन के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को बुलाया गैरसैंण में बजट सत्र स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रावत और अन्य मंत्री देहरादून के लिए रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक इसी बैठक की वजह से बजट सत्र का समापन समय से पहले किया गया। वहीं कहा जा रहा है ताजा राजनीतिक हालातों पर विचार-मंथन के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को बुलाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल देहरादून में होने वाली भाजपा की इस कोर ग्रुप की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल हो रहे हैं। बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनका स्वागत किया।  इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए।  राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी भी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पहुंचे। इस दौरान वहां गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। Sources:Amarujala

टिप्पणियाँ

Popular Post