राफेल का शामिल होना हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए कड़ा संदेश है: राजनाथ


अंबाला /  सर्वधर्म पूजा के साथ राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों का भी आगे बढ़ाता है। इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध भी मजबूत हुए हैं।


राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे मित्र देश फ्रांस के साथ राफेल डील भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में एक गेम चेंजर है। इसका लॉन्ग रेंज ऑपरेशन, अपने वजन के बराबर सामान और अतिरिक्त फ्यूल रखने की क्षमता और तेज स्पीड जैसी खूबियां इसे बेहतरीन एयरक्राफ्ट में से एक बनाती हैं। 


राजनाथ सिंह ने कहा कि आज राफेल का इंडक्शन पूरी दुनिया, खासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बना या बनाया गया है उनके लिहाज से ये इंडक्शन बहुत ही अहम है। उन्होंने कहा कि ये अपनी सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का भी एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करता है


 







ANI

 



@ANI






Rafale induction is a big & stern message for the entire world, especially to those eyeing our sovereignty. This induction is important considering the kind of atmosphere at our borders or should I say the kind of atmosphere created at our borders: Defense Minister Rajnath Singh



टिप्पणियाँ

Popular Post