सवारियों से भरी बस को किया हाइजैक, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


आगरा / उत्‍तर प्रदेश के आगरा शहर में मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के पास से एक बस को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। जिसमें 34 सवारियां हैं। गंभीर घटनाक्रम को देखते हुए प्रदेश सरकार में अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश अवस्‍थी ने इस घटना के बारे में सुबह करीब 10.30 बजे बयान जारी किया है कि इस बस को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने अवैध तरीके से कब्‍जे में लिया है। बस में सवार सभी यात्री सकुशल हैं।  


जानकारी के मुताबिक गाड़ी सवार कुछ लोगों ने तड़के 4:00 बजे बस का पीछा करके रुकवाया। बस को रोकने के बाद उन्होंने इसे अपने कब्जे में ले लिया।इसके बाद बस को लेकर आगे बढ़े। रास्ते में एक ढाबे पर बस को रोका और सभी सवारियों के पैसे वापस करवाये। खाना भी खिलाया। 


इसके बाद उन्होंने एत्मादपुर क्षेत्र में चालक को उतार दिया। चालक ने मलपुरा थाने आकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस में हड़कंप है। बस हाईजैक करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया है।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post