विकास दुबे एनकाउंटर बहुत ही शर्मनाक मुठभेड़ : ओनिर


मुंबई। कानपुर में आज हुए गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया में अलग सवाल उठा रहे हैं। सवाल उठाने वालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी शामिल हैं। तापसी ने इशारों-इशारों में इसे फिल्मी एनकाउंटर बताया है। तापसी के अलावा कवि कुमार विश्वास ने भी ट्वीट के माध्यम से कटाक्ष किया है।


 


ट्वीटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री तापासी पन्नू ने लिखा है, ‘वाओ… इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।’


 


समर्थन और विरोध कर रहे हैं लोग


तापसी के इस ट्वीट के बाद जहां कई फैंस तापसी के ट्वीट के समर्थन में आए तो वहीं ट्वीट कुछ इसके विरोध में नजर आए। विरोध में नजर आ रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।


 


डायरेक्टर ओनिर ने बताया लोकतंत्र का मजाक


बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी एनकाउंटर को लेकर एक ट्वीट किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”विकास दुबे एनकाउंटर बहुत ही शर्मनाक मुठभेड़ है। क्या भविष्यवाणी की गई थी या ऐसा होने का इंतजार था। यह लोकतंत्र का मजाक है वास्तविक जांच में विभिन्न राजनीतिक संबद्धता के साथ कई शक्तिशाली राजनीतिक नामों के कनेक्शन और समर्थन का पता चला होगा।”


 


ओनिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर्स उनके ट्वीट पर रिएक्टर कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


 


कुमार विश्वास ने भी किया कटाक्ष


डॉ. कुमार विश्वास ने इस एनकाउंटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “फिल्मी पटकथाओं में तो वास्तविकता बची नहीं है पर वास्तविकताओं में खूब फ़िल्मी पटकथा बची हैं। ट्वीट द्वारा किया गया उनका ये इशारा किस तरफ है, यह लोग बखूबी जानते हैं।”


Source :AGENCY NEWS 


टिप्पणियाँ

Popular Post