उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज अब तक 31 नए पॉजिटिव। कुल संख्या पहुंची 1245, स्वस्थ 422


मामचंद शाह


देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। जिनके मिलने से ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1245 हो गई है। इनमें 422 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज दोपहर 2:30 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 31 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि आज 1117 सेंपल निगेटिव आए हैं। इसके अलावा आज 78 लोग अस्पतालों से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। आज सर्वाधिक कोरोना पॉजीटिव 08 मामले पिथौरागढ़ जनपद से सामने आए हैं। साथ ही अल्मोड़ा से 04 लोग संक्रमित मिले। चमोली से 06 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। आज देहरादून जनपद में 04 लोग संक्रमित पाए गए हैं।



 


03 लोग नैनीताल जिले में भी पॉजीटिव पाए गए हैं।इसके अलावा टिहरी जनपद से 03 लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई हैं। आज उत्तरकाशी जनपद से भी एक मामला पॉजीटिव पाया गया है। इसके अलावा 02 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है। अब तक उत्तराखंड में 28172 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 587 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी भी 6253 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 33.90 है। अब तक विभिन्न बीमारियों से प्रदेश में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 05 लोग अन्य राज्यों को माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार अब 807 मामले विभिन्न अस्पतालों में एक्टिव मामलों के रूप में भर्ती हैं।


 


उत्तरकाशी 6 जून 2020


 


वाररूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में आज विकास खंड भटवाड़ी का 21 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। युवक 17 मई को मुंबई से उत्तरकाशी आया था। जनपद उत्तरकाशी में 23 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। वर्तमान में 10 कोरोना पॉजिटीव केस एक्टिव है।13 कोरोना पॉजिटीव व्यक्ति ठीक हो गए है उन्हें आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है एहतियात के तौर पर अगले सात दिनों तक क्वारन्टीन में रखा गया है। इसके अतिरिक्त दो केस ऐसे है जिनके सेम्पल एम्स ऋषिकेश में लिए गए थे उनमें से एक व्यक्ति को वहीं रेफर किया गया, जबकि एक रिकवर्ड हो गया है।


टिप्पणियाँ