सरकार की नीतियों पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष


हरिद्वार/ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मेयर अनिता शर्मा की मौजूदगी में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को कृष्णा नगर स्थित कार्यालय पर खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना के संकट से जूझ रहे जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कोरोना काल में गरीब असहाय निर्धन मजदूरों किसानों को अनेकों परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बंद के कारण बड़ी संख्या में लोग बेरोजगारी को झेल रहे हैं। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। अस्पतालों में चिकित्सकों को जरूरी सुरक्षा उपकरण कराने में सरकार पूरी तरह से विफल हो रही है। अस्पतालों में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं।


 



कोरोना काल में मजूदरों गरीबों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। सरकार मूकदर्शक बन तमाशा देखने में लगी रही। सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। कुंभ कार्यो पर बोलते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि कई वर्षो से हाईवे निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पुल के निर्माण भी अधर में लटके हुए हैं। सरकार की लचर प्रणाली का इससे बड़ा उदाहरण ओर क्या होगा। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि राजनीति करने के बजाए सत्ताधारी पार्टी को लोगों की समस्याओं को हल करना चाहिए। जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में भाजपा जनप्रतिनिधि उपेक्षा भरा रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटरों पर सही सुविधाएं नहीं प्रदान की गयी।


 


भारी अनियमितताएं बरती गयी। प्रवासियों को अपने गंतव्यों के लिए बार बार गुहार लगानी पड़ी। प्रदेश सरकार पूरी तरह अपनी विफलताओं को दर्शा रही है। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता गरीब, जरूरतमंद, मजदूर परिवारों की मदद में दिन रात जुटे रहे। नगर निगम के सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मियों के उत्साह को भी कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि लगातार जरूरतमंदों को राशन वितरित करने के साथ भोजन भी निरंतर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं बांटा गया। डा.संजय पालीवाल व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की पीड़ा को समझते हुए खाद्य सामग्री निरंतर वितरित की गयी।


 


विपक्ष पर लगातार भाजपा अनर्गल बयानबाजी करती रही। लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का संदेश देते हुए अपने कार्यो को अंजाम दिया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व यशवंत सैनी ने सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा की संज्ञा दी और कहा कि इन कर्मचारियों की बदौलत ही शहर की सफाई व्यवस्था बनी रहती है। इनका सम्मान जरूरी है। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर मानव सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। मलिन बस्तियों कालोनियों में निवास कर रहे जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में एक एककार्यकर्ता ने पूरी सेवा भावना से योगदान दिया।


 


इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि शौकीन गौड़ व पार्षद रियाज मन्नू ने कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी में शामिल होने पर फूलमाला पहनाकर दोनों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजवीर सिंह, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, गुलवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, मेहर सिंह, ओपी चैहान, अरविन्द शर्मा, अशोक उपाध्याय, पूनम भगत, निशा शर्मा, विकास चैधरी, प्रदीप चैधरी, शिवकुमार कश्यप, बादल गोस्वामी, राजीव गौड़, विशाल राठौर, आशीष शर्मा, आशीष गोस्वामी, विमला पाण्डे, सविता सिंह, कैलाश प्रधान, अंजू द्विवेदी, प्रदीप अग्रवाल, नीलम शर्मा, संगम शर्मा, बलराम राठौर, सुमित भाटिया, संदीप गौड़, रामयश सिंह, नितिन तेश्वर, विपिन पेवल, रवि बहादुर इंजीनियर आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


टिप्पणियाँ

Popular Post